Rudrapur News: सरस्वती एकेडमी की अंजलि ने जीता स्वर्ण पदक
रुद्रपुर, जुलाई 28 -- Rudrapur News: खटीमा। सरस्वती एकेडमी बिगराबाग की छात्रा अंजलि भट्ट ने प्रथम जिला स्तरीय थांग-ता एसोसिएशन प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ओंकार ग्लोबल एकेडमी काशीपुर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन ज्योति पाल एवं प्रधानाचार्य रामयश ने अंजलि भट्ट को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- संघर्ष की भट्ठी से तपकर निकले द डिवाइन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अखिलेश कुमार की प्रेरक कहानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.