Rudrapur News: सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में भूगोल विभागीय परिषद का गठन
रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। एसबीएस के भूगोल विभाग में बुधवार को विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद गठन के अंतर्गत अध्यक्ष पद पर एमए तृतीय सेमेस्टर के मृदुल, उपाध्यक्ष प्रियंका एमए प्रथम सेमेस्टर, सचिव रोशनी बीए पंचम सेमेस्टर, उपसचिव अरुण गंगवार बीए तृतीय सेमेस्टर और कोषाध्यक्ष बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा का चयन किया गया। प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने छात्रों को नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने और विद्यार्थी जीवन की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरक वक्तव्य दिया। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम रौतेला, प्रो. पूनम रौतेला, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एलएन सिद्ध, डॉ. कमला बोरा रहे। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: सरिता कुकरेती बनीं पीटीए अध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.