Rudrapur News: सरकारी भूमि से धार्मिक संरचना हटाने की मांग
रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस ने बाजपुर ब्लॉक क्षेत्र के विक्रमपुर में सरकारी भूमि पर बनी कथित धार्मिक संरचना को हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि विक्रमपुर स्थित उमा शक्ति स्टील फैक्ट्री के पास सड़क किनारे सरकारी भूमि पर कथित रूप से अतिक्रमण कर धार्मिक संरचना का निर्माण किया गया है। इसे जनहित में हटाया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इसी विषय को लेकर विश्व हिन्दू परिषद की ओर से 7 जुलाई 2026 को एसडीएम बाजपुर को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.