रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। सरकारी कांटों पर धान की तौल शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने शनिवार को नई मंडी समिति स्थित आरएफसी कांटे पर प्रदर्शन कर रोष जताया। किसानों ने चेतावनी दी कि पांच अक्तूबर तक नियमानुसार धान की तौल शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को किसान संगठनों से जुड़े किसान नई मंडी समिति में इकट्ठे हुए। किसान नेता जगरूप सिंह गिल ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में एक अक्तूबर से सरकारी कांटों पर सुचारू रूप से धान की तौल शुरू करने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद तीन अक्तूबर तक सरकारी कांटों पर केवल बैनर लगाए गए हैं। संबंधित विभाग का कहना है कि अभी कच्चे आढ़ती धान नहीं खरीद रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही से किसानों का शोषण हो रहा है। उन्होंने जल्द खरीद शुरू नहीं होने पर...