रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार देर शाम खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। सीएम धामी ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसका अधिकारी ध्यान रखें। समस्याओं का समय से निदान किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो अधिकारियों की खैर नहीं। सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए है, इसलिए समस्या का गंभीरता के साथ निवारण किया जाए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, दर्जाधारी गंभीर सिंह धाम...