Rudrapur News: सभी पक्षों की सुनवाई के बाद ही दावे-आपत्तियों पर होगा निर्णय : एसडीएम
रुद्रपुर, अगस्त 23 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। किच्छा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच रविवार को उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गौरव पांडेय ने कहा कि निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया सतत रूप से चलती रहती है। उन्होंने बताया कि एसआईआर के तहत लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी और नो मैपिंग के संबंध में जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनके दावे और आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है। इसके अलावा 13 अगस्त तक प्राप्त दावे-आपत्तियों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार नोटिस जारी करने की कार्रवाई चल रही है। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में दावे-आपत्तियों की सुनवाई 24 अगस्त से शुरू उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.