रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- Rudrapur News: पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांधी भवन छात्रावास की ओर से आयोजित गांधी उत्सव सम्मान-2026 के तहत गुरुवार को सद्भावना दौड़ आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर सत्य, अहिंसा, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। छात्रावास अभिरक्षिका डॉ. विनीता राठौर ने कहा कि गांधी जयंती हमें महात्मा गांधी के आदर्शों के साथ आपसी सद्भाव और अनुशासन को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है। सह निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. पूनम त्यागी ने छात्राओं को नियमित खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री यहां अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. वीसी ध्य...