रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता के सिद्धा नवदिया में शनिवार रात सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चचेरे भाई और एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने आरोपियों पर घर पर पथराव और फायरिंग करने के साथ ही घायल सतनाम के पैरों पर कार चढ़ाकर फरार होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सोनू सिंह पुत्र चरनजीत सिंह निवासी सिद्धा नवदिया ने शनिवार देर रात कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया कि 13 अक्तूबर को नानकमत्ता में रामलीला के दौरान उसके चचेरे भाई कुलदीप सिंह उर्फ बंटी पुत्र बूढ़ सिंह का अमन सिंह और प्रिंस सिंह पुत्र गुरमेज सिं...