Rudrapur News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक गोपाल सिंह राना को सौंपा गया ज्ञापन
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: खटीमा। वार्ड संख्या 11 के नागरिकों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर 69 नानकमत्ता विधानसभा के विधायक गोपाल सिंह राना को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के दौरान वार्डवासियों ने सड़क की समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। इस पर विधायक गोपाल सिंह राना ने समस्या का संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उपस्थित वार्डवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.