Rudrapur News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष से मिले लोग
रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- Rudrapur News: खटीमा। कुर्मांचल कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। वहीं, नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से परेशानी हो रही है। इस पर नगरपालिका अध्यक्ष ने तत्काल सफाई कर्मचारी भेजने के निर्देश दिए। लोगों ने बताया कि कुमलेश्वर मंदिर तक सीसी सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। यहां भुवन जोशी, प्रयाग दत्त अवस्थी, मथुरा दत्त अवस्थी, भास्कर भट्ट, विक्रम सिंह, रमेश कार्की, नरेश जोशी, हरीश राव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.