Rudrapur News: सड़क की मांग को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: खटीमा। वार्ड 11 के नागरिकों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने सड़क की समस्या बताते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। विधायक राणा ने सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। वार्ड के लोगो ने कहा कि सड़क बन जाने से आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में वाहिद, फैजुल, नाहिद, अरशद, तालिब, अकीला, शमीम, फरीदा, जीशान, लक्ष्मी सतवाल, राममूर्ति आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक गोपाल सिंह राना को सौंपा गया ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.