Rudrapur News: संविदा कर्मी की मौत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज
रुद्रपुर, अगस्त 4 -- Rudrapur News: किच्छा। सड़क दुर्घटना में संविदा कर्मी की मौत के आरोप में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रमोद सिंह बोरा पुत्र किशन सिंह बोरा शांतिनगर बिन्दुखत्ता लालकुआं ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई भगत सिंह बोरा रेलवे में संविदा के तौर पर मंडी फाटक किच्छा में तैनात था। वह बाइक पर सवार होकर 29 जुलाई रात ड्यूटी प्वांइट से वापस अपने कमरे की तरफ लौट रहा था। इस दौरान शुगर फैक्ट्री गेट के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.