Rudrapur News: संदिग्ध परिस्थितियों मे बस चालक की मौत
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: किच्छा। संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल बस चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 37 वर्षीय सरवन कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी गोकुल नगर किच्छा में स्कूल बस का चालक था। उसकी पांच पुत्रियां और एक माह का पुत्र है। सरवन की पत्नी का स्वास्थ्य खराब है। मंगलवार रात सरवन की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे सीएचसी ले आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.