रुद्रपुर, जुलाई 31 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड-9 में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर कई चोटों के निशान मिले हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शिवनगर वार्ड-9 में चामुंडा मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिलने पर स्थानीय पार्षद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...