रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। निरीक्षक संजय पाठक को रुद्रपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिले की विभिन्न चौकियों में तैनात प्रभारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी को सरकड़ा चौकी सितारगंज से लालपुर चौकी किच्छा, प्रदीप कोहली को बाजार चौकी रुद्रपुर से सिडकुल चौकी सितारगंज और जगत सिंह शाही को सिडकुल चौकी सितारगंज से एसओजी रुद्रपुर भेजा गया है। भूपाल राम पौड़ी को जसपुर कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से शिवराजपुर पट्टी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। नवीन जोशी को कुंडा कोतवाली से मंडी चौकी, जबकि महेश काण्पाल ...