Rudrapur News: संकुल स्तरीय खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- Rudrapur News: गूलरभोज। एएनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में मंगलवार को संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य निर्विकार मौर्य ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की अंडर-11 की 50 और 100 मीटर दौड़ में वंश ने बाजी मारी। 200 मीटर में सरस और 400 मीटर में योगेश प्रथम रहे। वहीं, अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में नितिन, 200 मीटर में हरगुन, 400 और 600 मीटर में अविश कंबोज ने प्रथम स्थान हासिल किया। यहां सीआरसी समन्वयक केएल कौशिक, संजीव कुमार, दीक्षा, परमजीत सिंह, केपी सिराल, देव सिंह, उमेश जोशी, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.