Rudrapur News: श्री गणेश महोत्सव के पांचवे दिन शोभा यात्रा के साथ विसर्जन
रुद्रपुर, सितम्बर 18 -- Rudrapur News: सितारगंज। गणेश महोत्सव के अवसर पर पांच दिनों तक चले धार्मिक अनुष्ठान के बाद शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री गणेश की प्रतिमा का कैलाश नदी में विसर्जन किया गया। रामलीला मैदान से श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन शोभायात्रा प्रारंभ हुई। अबीर गुलाल के साथ गजानन महाराज के जयकारों के साथ श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के बीच बप्पा को भावभीनी विदाई दी। यहां पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, आयोजन समिति अध्यक्ष अमित रस्तोगी, प्रदीप चिटकारा, सम्पत राम गोयल, दयानंद सिंह, शिवपाल चौहान, सचिन गंगवार, दीपक गुप्ता, पंकज गहतोड़ी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: गण्पति बप्पा की शोभायात्रा में की गुलाल की बारिश यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: नम आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.