Rudrapur News: श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगा रुद्रपुर, शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को रुद्रपुर शहर श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आया। सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में पांच मंदिर से निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु उमड़े। आकर्षक झांकियों, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों को कृष्णमय कर दिया। शोभायात्रा पांच मंदिर से शुरू होकर भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, त्रिशूल चौक, डीडी चौक और मुख्य बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पांच मंदिर पहुंची। रास्ते में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर प्रसाद भी वितरित किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.