Rudrapur News: श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ पर लटका मिला शव
रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। थारू भुड़िया गांव में शनिवार को एक श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के पास बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को ग्रामीणों ने बाग में पेड़ पर शव लटका देखा तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसकी पहचान 45 वर्षीय राधे पुत्र रामचंदर निवासी थारू भुड़िया गांव के रूप में की। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक मूलरूप से औरंगाबाद, लखीमपुर खीरी यूपी का निवासी था। वह करीब एक वर्ष से थारू भुड़िया गांव में अपने भाई की भूमि पर झोपड़ी बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। मजदूरी कर वह परिवार का पालन-पोषण करता था। पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.