रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम और उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य त्रिलोक नेगी ने बोर्ड से पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रोत्साहन किट बांटी। इसमें पोषण किट, शिक्षण और स्वच्छता किट दी गई। गुरुवार को वार्ड 9 उत्तरांचल कॉलोनी में श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं। निर्माण कार्यों से लेकर उद्योग, कृषि एवं विभिन्न क्षेत्रों में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान उत्तराखंड के विकास को गति प्रदान करता है। ऐसे में श्रमिकों और उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण कदम ...