Rudrapur News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया राधा का जन्मोत्सव
रुद्रपुर, सितम्बर 19 -- Rudrapur News: खटीमा। राधा अष्टमी पर शनिवार को कंजाबाग पाटिया के हनुमान मंदिर में राधा का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में पुजारी राकेश भट्ट ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद हवन हुआ। मंदिर पहुंची महिलाओं ने राधा जी का जन्मोत्सव मनाते हुए श्रीकृष्ण-राधा पर आधारित भजन प्रस्तुत किए। भजनों को सुनकर लोग भावविभोर हो उठे। इस मौके पर हेमा सनवाल, मीना बिष्ट, हेमा जोशी, मंजू जोशी, ज्योति जोशी, मंजू सोराड़ी, कृष्णा भट्ट, भावना जोशी, हेमा, घनश्याम सनवाल, जगदीश जोशी, पूरन जोशी, गुड्डू जोशी, केवलानंद पाठक, ललित पाठक, रघुवर चंद, रघुवर मेहरा, पप्पू जोशी, राहुल जोशी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Radha Ashtami Wis...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.