Rudrapur News: शैल परिसर में धूमधाम से मनाया जन्यो-पुन्यो पर्व
रुद्रपुर, अगस्त 28 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) रुद्रपुर के तत्वावधान में गंगापुर रोड स्थित शैल परिसर के श्री गोल्ज्यू मंदिर में शुक्रवार को रक्षाबंधन एवं जन्यो-punyo पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रक्षा सूत्र और जनेऊ को विधि-विधान से पवित्र कर श्रद्धालुओं को जनेऊ धारण कराया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्री गोल्ज्यू भक्तों ने भाग लिया। ज्योतिषाचार्य कैलाश तिवारी, पं. सतीश लोहनी, पं. त्रिलोचन पनेरू और पं. गौरव लोहमी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। ज्योतिषाचार्य कैलाश तिवारी ने जन्यो-पुन्यो पर्व और जनेऊ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि त्योहारों के माध्यम से मनुष्य परमात्मा के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करता है। श्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.