रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- रामलीला में शूर्पणखा प्रसंग और सीता हरण का मंचन Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। नगर की प्रमुख प्राचीन बस स्टैंड वाली रामलीला में बुधवार को शूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण वध, शूर्पणखा का रावण दरबार में पहुंचना, सीता हरण का निर्णय और रावण-मारीच संवाद तक की लीला का प्रभावशाली मंचन हुआ। कलाकारों की भावपूर्ण संवाद अदायगी और सजीव अभिनय ने दर्शकों को बांधे रखा। रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि ढींगरा कंप्यूटर और वीवो डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रीत कुमार ढींगरा, केशव ढींगरा, नीलम ढींगरा, नितिका ढींगरा, निश्चल ढींगरा, रसिका और मोहक ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंचन में शूर्पणखा के पंचवटी पहुंचने, श्रीराम-लक्ष्मण से संवाद, सीता पर आक्रामक व्यवहार और लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटने के दृश्य प्रस्तुत किए गए। इसके बाद खर-दूषण के युद्ध के लिए...