रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद सामने आए कथित शुद्धीकरण प्रकरण को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता हुई। इसमें दर्जाधारी रामपाल सिंह ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस दलित समाज के सम्मान के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए भ्रामक नैरेटिव खड़ा कर रही है। रामपाल सिंह ने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए थे। दलित समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस रैली के बाद 'शुद्धिकरण' पर सियासी संग्राम ऐसे में कार्यक्रम के बाद हुई किसी गतिविधि को सीधे दलित समाज के अपमान से...