Rudrapur News: शुक्ला ने सड़क के मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण
रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: किच्छा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आदित्य चौक से दीनदयाल चौक तक मरम्मत हो रहे रुद्रपुर मार्ग का निरीक्षण किया। सोमवार को पूर्व विधायक शुक्ला को शिकायत मिली कि संबंधित विभाग गुणवत्ता का पालन नहीं करते हुए सड़क का निर्माण कर रहा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश देते हुए लोनिवि अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। शुक्ला ने बताया कि उन्होंने देहरादून में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे से मुलाकात कर इस मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी। इसके बाद गड्ढों के भरान के बाद पिचिंग का कार्य प्रारंभ हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.