Rudrapur News: शुक्ला की टिप्पणी पर भड़के अधिवक्ता, जजी परिसर में प्रदर्शन
रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की ओर से अधिवक्ताओं के पेशे और काले कोट को लेकर की गई टिप्पणी पर जिला जजी परिसर के अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने परिसर में प्रदर्शन कर टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने पूर्व विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि माफी नहीं मांगने पर विधिक कार्रवाई करने के साथ ही जिला और प्रदेश स्तर के अधिवक्ता संगठनों को प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बताया गया कि पिछले दिनों एक प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक शुक्ला ने विधायक तिलकराज बेहड़ के बयान पर पलटवार करते हुए काले कोट को लेकर टिप्पणी की थी। मंगलवार को अधिवक्ता आरपी सिंह की मौजूदगी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.