Rudrapur News: शिविर में 35 बच्चों का हुआ नेत्र परीक्षण
रुद्रपुर, जुलाई 12 -- Rudrapur News: खटीमा। लायंस क्लब खटीमा की ओर से अभ्यास क्लासेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 35 बच्चों की जांच की गई। दो बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई। उन्हें नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी गई। शिविर में विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्क्रीन टाइम कम रखने, उचित दूरी से अध्ययन करने तथा नियमित नेत्र परीक्षण कराने के लिए भी जागरूक किया गया। शिविर में क्लब के अध्यक्ष लायन अंकित पांडेय, सचिव लायन ओशो अमीर, लायन अमन अग्रवाल, लायन अजय त्रिवेदी, ज़ोन चेयरमैन लायन जीडी जोशी, लायन बसंत बल्लभ जोशी, लायन देवेंद्र भट्ट, लायन हेमंत बत्रा तथा लायन नरेश गुप्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.