रुद्रपुर, जुलाई 9 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा, रुद्रपुर की ओर से श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, काशीपुर बाईपास रोड में आयोजित पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का दूसरा दिन उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। शिविर में बच्चों को संस्कार, अनुशासन और अच्छी आदतों का महत्व बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोहा वाचन और सूर्य नमस्कार से हुई। इसके बाद बच्चों को गुड और बैड हैबिट्स के बारे में प्रेरक जानकारी दी गई तथा दैनिक जीवन में अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें आकर्षक उपहार भी वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- किशोरी सशक्तीकरण करने पर दिया गया जोर शिविर में आयोजित लिप्पन आर्ट गतिविधि में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का...