Rudrapur News: शिवनगर में विधायक शिव अरोरा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण
रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के वार्ड आठ शिवनगर में विधायक शिव अरोरा ने विधायक निधि से कराए गए दो विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने शिव मंदिर में आरसीसी लिंटर और काली मंदिर में टाइल्स निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। शिवनगर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि शिवनगर के मुख्य मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए राज्य योजना के तहत उसका निर्माण कराया गया, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिली है। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर में आरसीसी लिंटर बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। वहीं, काली मंदिर में टाइल्स लगाने और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होने से मंदिर परिसर बेहतर हुआ है। यहां पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, मंडल अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.