रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। शिक्षक दिवस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला रखते हैं। शनिवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान राउमावि के प्रधानाचार्य माधवेंद्र सारस्वत, गुरुकुल स्कूल के प्रधानाचार्य चमन भाटिया, भारतीय इंटरनेशनल स्कूल लालपुर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, दिशा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अंजिता कौर, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य कैलाश भट्ट, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रकाश...