रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- Rudrapur News: खटीमा। सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार पर राजकीय इंटर कॉलेज चारुबेटा में कार्यरत शिक्षक एवं बालसाहित्यकार रावेंद्र कुमार रवि ने शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेतलसंडा खाम में कहानी, कविता और खेल के माध्यम से बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाई। रवि ने सबसे पहले प्रशिक्षिका जानकी के साथ बच्चों को योगाभ्यास कराया। इसके बाद सभी कक्षाओं के बच्चों को एक ही कक्ष में कक्षावार बैठाकर विभिन्न विषयों की जानकारी दी और उनकी कॉपियां भी जांचीं। मध्यावकाश में भोजन की गुणवत्ता परखने के बाद भोजनमाताओं के सहयोग से बच्चों को एक साथ बैठाकर भोजन कराया। रावेंद्र कुमार रवि ने स्कूल के पूरे समय में कहानी, काव्य-पाठ, पहेलियां, चुटकुले, खेलकूद, पौधारोपण और गमले सजाने जैसी रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सिखाने का प्रय...