Rudrapur News: शिक्षक की बेटी कविता खोलिया बनीं अधिकारी
रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- Rudrapur News: खटीमा। शिक्षक लाल सिंह खोलिया की पुत्री कविता खोलिया ने लोअर पीसीएस परीक्षा पास कर ली है। सोमवार को पूर्व सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्जाधारी गंभीर सिंह धामी कविता के आवास पहुंचे। शाल ओढ़ाकर उसे सम्मानित किया। आदर्श कालोनी निवासी लाल सिंह खोलिया प्राथमिक विद्यालय दियूरी में शिक्षक हैं। उनकी पुत्री कविता ने लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। दर्जाधारी धामी ने सम्मानित करते हुए कहा कि कविता ने परिवार के साथ ही खटीमा का नाम रोशन किया है। ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। इस दौरान कविता की मां ममता खोलिया, धन सिंह सामंत, रूद्र सिंह, कल्याण सिंह भंडारी, धन सिंह बोरा, फकीर सिंह, गणेश बोरा, नरेंद्र, हरेंद्र भट्ट आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चाय विक्रेता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.