रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: खटीमा। एचएनबी राजकीय महाविद्यालय में योग विभाग की ओर से फिट इंडिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, नियमित व्यायाम, योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एसके कटियार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई और योग एवं शारीरिक फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...