रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। गणित और विज्ञान जैसे विषयों को सरल, रोचक और व्यावहारिक तरीके से पढ़ाने के लिए खटीमा ब्लॉक के 45 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। थारू राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों ने गतिविधियों और प्रयोगों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के नए तरीके सीखे। अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित गणित एवं विज्ञान शिक्षक कार्यशाला पूरी तरह करके सीखने की अवधारणा पर आधारित रही। इसमें शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों और प्रयोगों के जरिए विषयों को अधिक रुचिकर और आसानी से समझाने के तरीके बताए गए। कार्यशाला के समापन पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार, जिला समन्वयक नरेंद्र सिंह रौतेला और ब्लॉक विज्ञान समन्वयक निर्मल कुमार न्योलिया ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौ...