रुद्रपुर, अक्टूबर 29 -- Rudrapur News: खटीमा। आजाद मार्केट में शार्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। जिसे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। आजाद मार्केट में राशिद अंसारी की कपड़े की दुकान है। बुधवार को शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निशमन दल में फायरमैन राजेश मेहता, मनोज कुमार, विक्रम सिंह भंडारी, रेनू व सुंदर सिंह परिहार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...