रुद्रपुर, जुलाई 19 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मोहल्ले में विवाद और लोगों को धमकाने की शिकायत पर एक युवक को शांति भंग में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर सात, आजाद नगर श्मशान घाट रोड के कई स्थानीय निवासियों ने राजीव कुमार निवासी आजाद नगर के खिलाफ आए दिन झगड़ा-फसाद करने, गाली-गलौज करने और लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजीव कुमार को थाने बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान वह उत्तेजित होकर शोर-शराबा करने लगा, जिससे मौके पर शांति भंग होने आशंका उत्पन्न हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालानी कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...