रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर संवाददाता। कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर उठे विवाद के बाद रुद्रपुर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मामले को लेकर रविवार को विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस पार्टी और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के पुतले का दहन किया। विधायक शिव अरोरा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह देश के करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। देश की आजादी ...