रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- Rudrapur News: सितारगंज। सोशल ऑक्सीजन समिति एवं सिख संघ सेवा समिति के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन रामलीला ग्राउंड स्थित कार्यालय में किया गया। शिविर में करीब 46 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। रविवार को शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष अशोक गौतम ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। प्रत्येक युवा को इस पुण्य कार्य में आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Roorki News: शहीद भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन यहां उत्तराखंड ब्लड बैंक के हरविंदर सिंह चुग, जसविंदर सिंह, सुप्रीत बॉ...