Rudrapur News: शराब के नशे में पिता ने परिवार पर किया हमला, रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, अगस्त 3 -- Rudrapur News: खटीमा। नशे में धुत एक व्यक्ति पर अपने परिवार के लोगों के साथ मारपीट का आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मझरा फार्म श्रीपुर बिचवा निवासी कविता बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को उसके पिता युवराज बिष्ट शराब पीकर आए और परिवार के लोगों पर हमला कर मारपीट की। इतना ही नहीं वह तमंचा और धारदार हथियार लेकर परिजनों को मारने के लिए उनके पीछे दौड़े। किसी तरह परिवार के सदस्यों ने तमंचा व धारदार हथियार उनसे छीन लिया। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी पिता के विरुद्ध रिपार्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.