Rudrapur News: शराब की दुकानें हटाने को महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। तिरंगा चौक और बिजटी चौक स्थित अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों को आबादी क्षेत्र से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों और महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने शराब की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद मामला शांत हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सत्येंद्र कुमार ने कहा कि तिरंगा चौक के समीप संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास निजी विद्यालय और अस्पताल स्थित हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्थान का नाम राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के सम्मान से जुड़ा है, वहां शराब की दुकान का संचालन लोगों की भावना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.