रुद्रपुर, अगस्त 22 -- Rudrapur News: खटीमा। हिंद पब्लिक स्कूल में विंग 3 कक्षा 6 से 8 में अंतर-हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रेड ड्रैगन और ब्लू पैंथर्स हाउस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक नीरज कुमार ने कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन, एकाग्रता और दूरदर्शिता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। बालक वर्ग में रेड ड्रैगन हाउस के नीरज सक्सेना ने प्रथम, ब्लू पैंथर्स हाउस के ध्रुव नेगी ने द्वितीय तथा येलो ईगल हाउस के देवांश राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...