रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है। वहीं, शक्तिफार्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जनरल सर्जन समेत तीन नए विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। मंत्री बहुगुणा ने बताया कि शक्तिफार्म सीएचसी में जनरल सर्जन डॉ. महिमा रावत, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. भव्या जायसवाल की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में लंबे समय से रिक्त चल रहे नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर डॉ. गौरव कुमार की तैनाती हुई है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: सदर अस्पताल को मिला ईएनटी विशेषज्ञ

हिंदी हिन्दु...