रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म/सितारगंज। शक्तिफार्म में मंगलवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास रखा। इसके बाद पुलिस चौकी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद मैदान का शुद्धीकरण किए जाने की घटना की निंदा की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर रोष जताते हुए दोषियों को दंडित करने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, नवतेज पाल सिंह, बलवंत बोहरा, सरताज अहमद, हरपाल सिंह, करन जंग, सुमिन्दर यादव, सुकुमार चक्रवर्ती, श्रीकांत मिस्त्री, अमित सरकार, दिनेश सिंह बोहरा, सूर्यप्रताप सिंह, नृपेन अधिकारी रहे। इधर, सितारगंज एसडीएम कार्यालय परिसर में दोपहर तीन बजे से पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में का...