Rudrapur News: शक्तिफार्म में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, महासप्तमी पूजा का आयोजन
रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म। टैगोरनगर में शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम मची हुई है। बंगाली संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगे इस छह दिवसीय महोत्सव में मां दुर्गा के जयकारों के साथ धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बंगाली जात्रा गान आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शनिवार, 17 अक्तूबर को महासप्तमी की पूजा हुई। इस दौरान पत्रिका प्रवेश, धार्मिक अनुष्ठान और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 18 अक्तूबर को महाअष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना होगी। 19 अक्तूबर को महानवमी पर पुष्पांजलि समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.