रुद्रपुर, जुलाई 15 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। थाना दिवस के अवसर पर बुधवार को एसएसपी अजय गणपति ने सितारगंज कोतवाली में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान उन्होंने शक्तिफार्म पुलिस चौकी में दलालों की मौजूदगी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौकी परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति की अनावश्यक मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने शिकायत की कि शक्तिफार्म चौकी में कुछ लोग पीड़ितों से पैसों की मांग कर काम कराने का दावा करते हैं। इस पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, उद्यमी शिव कुमार मित्तल ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरेश जैन ने अतिक्रमण की समस्या उठाई, जिस ...