Rudrapur News: शक्तिफार्म क्षेत्र में अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगा जान दी
रुद्रपुर, जुलाई 21 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। शक्तिफार्म चौकी क्षेत्र के अरविंद नगर रतनफार्म में मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। अरविंद नगर निवासी आनंद अधिकारी की 18 वर्षीय पुत्री नेहा अधिकारी ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे और नेहा घर पर अकेली थी। इसी दौरान पास में रहने वाली उसकी ताई लक्ष्मी अधिकारी ने रसोईघर की ओर देखा तो नेहा छत की लकड़ी से चुनरी के सहारे लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.