रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा ने व्यापारियों के लिए व्यापारी पेंशन योजना लागू करने और सामान्य मृत्यु की स्थिति में भी व्यापारी के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि व्यापारी लंबे समय तक विभिन्न करों के माध्यम से सरकार को राजस्व देने के साथ ही अपने परिवार और प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों की जिम्मेदारी भी निभाता है। ऐसे में व्यापारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा की ठोस व्यवस्था जरूरी है। बुधवार को रुद्रपुर पहुंचने पर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा एवं प्रदेश सहकोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों को स्म...