रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: खटीमा। साइबर ठगों ने क्षेत्र के एक व्यवसायी के क्रेडिट कार्ड से 1.52 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजीव नगर निवासी राहुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 29 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके क्रेडिट कार्ड से 1,52,524 रुपये निकाल लिए। रकम निकाले जाने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से रकम निकालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...