Rudrapur News: वुडबॉल की टीम के लिए 12 नवंबर को चयन ट्रायल
रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। उत्तराखंड की सीनियर महिला एवं पुरुष वुडबॉल टीम के चयन के लिए 12 नवंबर को रुद्रपुर में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर चुने जाने वाले खिलाड़ी पंजाब के रूपनगर में आयोजित होने वाली 21वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 नवंबर 2026 तक रूपनगर, पंजाब में किया जाएगा। चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित खेल वेशभूषा में उपस्थित होना होगा। खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Nainital News: डीएसबी की एथलेटिक्स टीम का ट्रायल 29-30 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.