Rudrapur News: विषाक्त पदार्थ के सेवन से ग्रामीण की मौत
रुद्रपुर, जुलाई 4 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। 55 वर्षीय करन सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम बिचुवा, नानकमत्ता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। शुक्रवार देर रात गम्भीर हालात में उन्हें सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र नानकमत्ता ले जाया गया। बाद में उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसआई राजेन्द्र पंत के अनुसार, शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार, प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक कलह का मामला सामने आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.